जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर बसे औरंगाबाद गांव में दादी आशामाई मंदिर के मैदान में ग्राम पंचायत की ओर से अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, मितरोल, औरंगाबाद व झज्जर सहित अन्य दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की होने वाली प्रतियोगिताओं से छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रेवाड़ी और औरंगाबाद की टीमों के बीच हुआ। जिसमें औरंगाबाद की टीम को चार अंकों से हराकर इस प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमा लिया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को हरेंद्र सिंह, मितरोल गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह, औरंगाबाद के सरपंच हरदीप चौहान, महेंद्र चौहान, प्रताप सिंह व धर्मपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mfss5M