दूर बनाए केंद्रो ंपर परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाइयों और महिला की मौत, 5 जख्मी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

दूर बनाए केंद्रो ंपर परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाइयों और महिला की मौत, 5 जख्मी

रेवाड़ी.एचएसएससी क्लर्क भर्ती परीक्षाओं के तीसरे दिन भी दूर-दराज बनाए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी जद्दोजहद में दो सगे भाइयों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा जख्मी हो गए हैं। सोमवार को करीब 6 लाख अभ्यर्थियों के पेपर होने थे। हालांकि उपस्थिति 65 फीसदी रही। बसों और ट्रेनों में लटक कर अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। खासकर महिला उम्मीदवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, रेवाड़ी के परीक्षा सेंटर से एक परीक्षार्थी आयोग को जाने वाली आंसर सीट लेकर चली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


प्रदेश में तीन दिन चली क्लर्क भर्ती परीक्षा में उपस्थिति परीक्षार्थियों की संख्या 65 फीसदी रही है। 15 लाख 7 हजार युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। 4858 पदों के लिए 21 से 23 सितंबर तक हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से परीक्षा का रिजल्ट आने में कम से कम दो महीने इंतजार करना पड़ेगा। कमीशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। परिणाम में दो महीने का वक्त लग जाएगा।

करनाल में सीतामाई के पास हादसा

बाेलेरो गाड़ी पलटने से क्लर्क की परीक्षा देने जा रही एक महिला की मौत हो गई। चालक समेत 4 घायल हो गईं। घायलों को रेफर कर दिया गया है। सदलपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि उसकी पत्नी किरण, गांव की पूनम देवी, लाधड़ की रेखा, भोड़िया बिश्रोई निवासी पूजा सोमवार सुबह चार बजे बाेलेरो गाड़ी में अग्रोहा से करनाल में क्लर्क का पेपर देने के लिए अा रहे थे। गाड़ी विनोद चला रहा था। सीतामाई के पास अचानक गाड़ी का एक्सल टूटने से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को करनाल के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सदलपुर निवासी किरण को मृतक घोषित कर दिया। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। घायलों में रेखा और सुरेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।


परिजनों ने मांगा मुआवजा

मृतक किरण के पति प्रमोद, रेखा के पति सुरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, विजय पूनिया अजय जौहर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्लर्क की भर्ती में दूर-दराज जिलों में परीक्षार्थीयों के सेंटर देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। परीक्षा देने जा रहे सड़क हादसों में दर्जनों युवाओं की मौत हुई है। मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दी जाए और घायलों को भी 10 -10 लाख रुए की राशि दी जाए।

कैथल से अम्बाला जा रहे थे, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

कैथल से परीक्षा देने अम्बाला जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त घायल है। हादसा सोमवार सुबह 6 बजे कैथल में जींद रोड बाइपास पर हुआ। तेज गति से आ रहा ट्रक ने बाइक को टक्कर मा दी और फरार हो गया। घायल युवक सुमित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव जाखौली के सुमित ने बताया कि वह यमुनानगर जिला में डाकखाना में नौकरी करता है। सोमवार सुबह पांच बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके गांव के दो सगे भाई राजेंद्र (28) व बजिंद्र (23) बाइक पर क्लर्क भर्ती परीक्षा देने अम्बाला जा रहे थे। उसने भी कैथल जाने के लिए बाइक पर लिफ्ट ली थी। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे कच्चे में जा गिरा, जबकि राजेंद्र व बजिंद्र सड़क पर गिर गए। राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई व बजिंद्र ने अस्पताल जाने पर दम तोड़ दिया। राजेंद्र के पास दो बेटियां है, जबकि बजिंद्र अविवाहित था।

आयोग को जाने वाली आंसर सीट साथ ले गई युवती

रेवाड़ी में सोमवार को शहर के परीक्षा सेंटर से एक परीक्षार्थी आयोग को जाने वाली आंसर सीट लेकर चली गई। हिसार के अग्रोहा निवासी एक युवती का सेंटर आरडीएस कॉलेज में था। सुबह की प्रथम पारी में परीक्षा होने के बाद वह आंसर सीट अपने साथ लेते गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो आंसर सीट होती है, एक अभ्यर्थी लेकर जाता है व दूसरी आयोग के पास जाती है। लग रहा है युवती गलती से सीट ले गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल में भर्ती घायल महिला।
अग्रोहा : हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mf5Cez

ADD











Pages