बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश डुलगच ने बताया कि अशोक कुमार कांगड़ा को सचिव, आशु चारण, प्रदीप डुलगच, अजित गैयचंड को उप प्रधान, राहुल बागड़ी को कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश घोघलिया को मुख्य सलाहकार, ईलू सुमित गैयचंड को ऑडिटर, सह खजांची सुनील को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश, सुमित कुमार, सन्नी को बनाया गया। चुने गए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उनका बखूबी निवर्हन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lCBLwR