
अलेवा | नगूरां गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन नगूरां गांव में टीबी का सर्वे किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की चार टीम सदस्यों ने भाग लिया। टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिन लोगों को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी थी उनके बलगम के सैंपल लेकर सीएचसी कंडेला में जमा करवाने का काम किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी सत्यवान सैनी, कृष्ण रेढू, सुनीता शाहपुर, सविता चांदपुर के अलावा आशा वर्कर सीमा, पूनम, रेखा, संतोष आदि उपस्थित थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n90OYt