
अलेवा| डाहौला के न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत पड़ोस के गांव व डाहौला गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये रैली निकाली। बच्चों ने इस अभियान को महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयंती पर उनको समर्पित किया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को चेताया कि पर्यावरण मे हो रहे निरंतर बदलाव व निरंतर बढ़ती हुई बीमारियां स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने के कारण हो रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lZ0fRb