छात्राओं ने दीये, सांझी व मूर्तियां बनाना सीखा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 26 September 2019

छात्राओं ने दीये, सांझी व मूर्तियां बनाना सीखा

अम्बाला सिटी |पुलिस लाइन स्थित सरकारी महिला काॅलेज में महिला व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के सौजन्य से 10 दिवसीय आर्ट एव क्राफ्ट कार्यशाला के समापन पर छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डाॅ. सीमा गांधी की अध्यक्षता में हुअा। प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. सुमन सिरोही ने बताया कि इस अवधि में अनुभवी प्रशिक्षक व कलाकार मदन लाल ने छात्राओं को फेबिक पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, स्प्रे पेंटिंग, पेपर बेगस, स्केच मेकिंग, पॉट डेकोरेशन अाैर कले माॅडलिंग के जरिए दीये, सांझी व मूर्तियां बनाना सिखाया। प्रशिक्षक मदन लाल का प्रिंसिपल डॉ. सीमा गांधी व प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. सुमन सिरोही ने अाभार व्यक्त किया। इससे पूर्व प्रकोष्ठ के सौजन्य से गत दिनों करवाई गई प्रतियोगिताओं के लिए संबंधित प्राध्यापक व छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। माैके पर डॉ. चेतन गुप्ता, प्रो. निशा व डॉ. पूजा भी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news students learned to make lamps sanjis and idols


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n6Qb8y

ADD











Pages