70 पार को टिकट देने में काग्रेस सबसे आगे, सबसे उम्रदराज जजपा उम्मीदवार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday 12 October 2019

70 पार को टिकट देने में काग्रेस सबसे आगे, सबसे उम्रदराज जजपा उम्मीदवार

पानीपत. युवा राजनीति के दौर में भाजपा, कांग्रेस, जजपा और इनेलो पर नजर दौड़ाएं तो बुजुर्गों को टिकट देने में कांग्रेस सबसे आगे है। 70 पार कर चुके सबसे ज्यादा 7 उम्मीदवार कांग्रेस में हैं। भाजपा, जजपा और इनेलो में दो-दो उम्मीदवार ऐसे हैं, जो 70 पार हैं। सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार जजपा के दादरी से सतपाल सांगवान 77 के हैं। युवाओं को टिकट देने में इनेलो सबसे आगे है। उसने 40 साल से कम उम्र के 25 उम्मीदवारों को टिकट दी है। इनेलो के रोहतक से उम्मीदवार पुनीत 25 साल के सबसे युवा उम्मीदवार हैं।

सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार

भाजपा की नौक्षम पार्टी में सबसे युवा
रतिया से जजपा की मंजूबाला भी 25 साल की हैं। भाजपा की नौक्षम चौधरी पुन्हाना से मैदान में हैं, वे 28 साल की हैं। रानियां से 30 वर्षीय विनीत काम्बोज कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी हैं। 30 साल तक के भाजपा में 2, कांग्रेस में 1, जजपा में 3 और इनेलो में 6 उम्मीदवार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सबसे बुजुर्ग सतपाल और सबसे युवा पुनीत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bMfC3

ADD











Pages