जीवन में धारण करें श्रीमद् भागवत गीता के वचन : शैलजा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 15 October 2019

जीवन में धारण करें श्रीमद् भागवत गीता के वचन : शैलजा

अम्बाला सिटी |सोहन लाल डीएवी काॅलेज में श्रीमद्भागवत गीता जी पर व्याख्यान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नीलम लूथरा ने किया। कुमारी शैलजा, विवेकानंद केंद्र पंचकूला से मुख्यातिथि और कृष्णा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कुमारी शैलजा ने भावी अध्यापकों को श्रीमद्भागवत गीता जी से निरंतर कर्म करने और जीवन को सार्थक बनाने के लिए सत्व, गुणों को अपनाने पर जाेर दिया। उ काॅलेज में डाॅ. नीलम लूथरा के संरक्षण में गीता कक्षा चल रही है। गीता कक्षा में करीब 40 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपना ज्ञान वर्धन किया और एक सामूहिक गीता भजन प्रस्तुत किया। कुमारी शैलजा और कृष्णा को काॅलेज की तरफ से सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Br7mG9

ADD











Pages