धान की फसल में आई ब्लाॅस्ट नामक बीमारी, किसान परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday 12 October 2019

धान की फसल में आई ब्लाॅस्ट नामक बीमारी, किसान परेशान

क्षेत्र के गांवों के खेतों में कटने को तैयार खड़ी धान की फसल में आई ब्लास्ट नामक बीमारी ने किसानो को परेशान कर दिया हैं। किसान बीमारी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आए दिन कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं। लेकिन यह बीमारी पर बेअसर साबित हो रहा है। धान की वेरायटी पीआर व पीआर हाईब्रिड में इन दिनों ब्लाॅस्ट नामक बीमारी आने से किसान परेशान हो रहे हैं।

किसान राजबीर, शमशेर, रामफल, सुरेश, रामेश्वर, कृष्ण, राजा राम, श्रीनिवास शर्मा, वेदपाल व महेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों पक कर तैयार खड़ी धान की फसल ब्लास्ट नामक बीमारी की चपेट में आई हुई हैं। पीआर किस्म की बिजाई करने वाले कई गांवों के किसानों की तो अधिकतर फसल गिरकर खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए उन्होंने महंगी से महंगी कीटनाशक दवा के स्प्रे भी करवा लिए हैं। इसके बाद भी धान की फसल में इस बीमारी की रोकथाम नही हुई है। कृषि विभाग द्वारा सलाह लेने के बाद भी इस फसल पर कई प्रकार की कीटनाशक दवा के स्प्रे के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rptrm

ADD











Pages