शतरंज मुकाबले में एसडी कॉलेज की टीम विजेता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday 12 October 2019

शतरंज मुकाबले में एसडी कॉलेज की टीम विजेता

कैंट के अार्य गर्ल्स काॅलेज में शंतरज खेलती छात्राएं।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

आर्य गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शतरंज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 7 टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. अनुपमा आर्य ने किया। निर्णायक मैच में आर्य गर्ल्स काॅलेज का मुकाबला एसडी काॅलेज से हुआ।

पहले चरण में मैच दोनों टीमों में टाई रहा। दूसरे चरण में एसडी काॅलेज विजेता बना। विजेता टीम इंटर जोनल में भाग लेगी जाेकि 14-15 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगा। निर्णायक मंडल में ईश्वर कन्या महाविद्यालय, पुंडरी से एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. प्रेमलता, दीपांशु, पंकित रहे। आर्य गर्ल्स काॅलेज की टीम में मोनिका, कृष्णा, अनु, सलोनी, रिमा और नेहा ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभाग से डाॅ. सरिता चौधरी के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. अनीता, डाॅ. पंकज, मीनाक्षी और डाॅ. अमनदीप मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news sd college team winner in chess match


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nKvNLo

ADD











Pages