हरियाणा, पंजाब समेत सात मैदानी राज्यों में शीतलहर, हिसार में पारा 0.40 तक लुढ़का - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

हरियाणा, पंजाब समेत सात मैदानी राज्यों में शीतलहर, हिसार में पारा 0.40 तक लुढ़का

आज से हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों मंे 13 जनवरी को बरसात हो सकती है। खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों में कई जगह बरसात के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। यही नहीं कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है।

पंजाब के हलवारा में 0.3 डिग्री पहुंचा तापमान, हिमाचल में एवलांच का अलर्ट जारी

भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा/नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में शुक्रवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रही। हिसार में रात का पारा 0.4 डिग्री पर आ गया। नारनौल में पारा दो डिग्री, सिरसा में पांच, अम्बाला में पांच, रोहतक व भिवानी में चार, करनाल, कुरुक्षेत्र और गुड़गांव में भी रात का पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया है।

शीतलहर के कारण दिनभर ठंडक बनी रही, कुरुक्षेत्र, करनाल व रोहतक में दिन का पारा 14 डिग्री रहा। आईएमडी चंडीगढ़ के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का पारा बढ़ेगा, जबकि पहाड़ों मंे बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हिमचाल में अगले एक दो दिन में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने कुल्लू और लाहौल-स्फीति जिले में एवलांच की चेतावनी दी है। देश की राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं और कोहरे के बीच राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई। यहां तापमान 7.4 डिग्री रहा। पंजाब में शीतलहर का दौर जारी है।

शिमला में दो दिन में फिर से बर्फबारी की संभावना

शिमला की तस्वीर।

लोहड़ी पर उत्तरी हरियाणा में बरसात के साथ ओले पड़ने के आसार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news cold wave in seven plains states including haryana punjab mercury slipped to 040 in hisar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uDqS1U

ADD











Pages