15 अगस्त, 26 जनवरी के कार्यक्रमों के लिए 2 साल से नहीं मिल रहा था बजट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

15 अगस्त, 26 जनवरी के कार्यक्रमों के लिए 2 साल से नहीं मिल रहा था बजट

शिक्षा विभाग की तरफ से हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी के कार्यक्रम आयोजन करने व उसके लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए जाते हैं, पिछले 2 साल से न तो 15 अगस्त और न ही 26 जनवरी पर बजट स्कूलों को मिल सका। स्कूल मुखियाओं की तरफ से अपने स्तर पर ही कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक स्कूल के लिए 500 रुपए का बजट जारी किया गया है। यह 500 रुपए का बजट ऊंट के मुंह में जीरा बताया जा रहा है। लगभग 4 साल पहले विभाग द्वारा बजट जारी किया गया था, लेकिन पिछले 2 साल से कोई बजट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस बार विभाग ने प्रदेश के 14355 सरकारी स्कूलों के लिए 71 लाख 77 हजार 500 रुपए का बजट जारी किया है। बजट जारी करने के साथ साथ हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसे खर्च करके 30 जनवरी तक उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। यह राशि सही तरीके से खर्च हो, इसके लिए जिला परियोजना संयोजकों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिला परियोजना संयोजक अपने-अपने जिले में मानिटरिंग टीम का गठन करेंगे और स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे। इस दिन स्कूल मुखिया व स्टाफ द्वारा आने वाले अभिभावकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही 18 अलग-अलग योजनाओं के बारे में पढ़कर पूरी जानकारी देनी होगी।

योजना हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने कार्यक्रमों में हुए खर्च का 30 जनवरी तक उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाने के दिए निर्देश

जानिए... किस जिले को कितनी राशि जारी की गई

जिला कुल स्कूल कुल राशि

अंबाला 770 385000

भिवानी 750 375000

चरखीदादरी 368 184000

फरीदाबाद 377 188500

फतेहाबाद 628 314000

गुड़गांव 576 288000

हिसार 880 440000

झज्जर 526 263000

जींद 748 374000

कैथल 598 299000

करनाल 776 388000

जिला कुल स्कूल कुल राशि

कुरुक्षेत्र 789 394500

महेंद्रगढ़ 741 370500

नूहं 834 417000

पलवल 615 308000

पंचकूला 417 208500

पानीपत 422 211000

रिवाड़ी 646 322500

रोहतक 409 204500

सिरसा 839 419500

सोनीपत 714 357000

यमुनानगर 932 466000

सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से स्कूलों को 500-500 रुपए जारी किए गए हैं। -राजबीर श्योराण, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा अभियान, जींद।

अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रबंधन यह करेगा काम

आम जन को जागरूक करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं का विवरण बैनर बनाकर स्कूल परिसर में लगाया जाएगा।

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं/वजीफों/योजनाओं की जानकारी का विवरण बैनर बनाकर स्कूल परिसर लगाया जाएगा।

स्कूल में मौजूद सभी सुविधाओं व वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी, स्कूल विवरण को बैनर पर बनवाकर स्कूल में लगवाया जाएगा।में लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381siBP

ADD











Pages