1 करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 वोटर तय, 40 साल तक के 79.70 लाख वोटर तय करेंगे जीत-हार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 22 January 2020

1 करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 वोटर तय, 40 साल तक के 79.70 लाख वोटर तय करेंगे जीत-हार

नई दिल्ली .विधानसभा चुनाव में 8 फरवरी को वोट करने के लिए फाइनल अधिकार चुनाव आयोग ने 1,47,86,382 वोटर को दिए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 66.80 लाख और पुरुष 81.05 लाख हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने साफ किया है कि जिनके नाम इस मतदाता सूची में हैं, वहीं वोट कर पाएंगे। अब चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक सूची में ना कोई नाम जुड़ेगा और ना काटा जाएगा। जो आंकड़े जारी किए हैं उसके हिसाब से विस चुनाव में 2,32,815 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे जिनकी उम्र 18-19 साल है। 18-25 साल तक के उम्र के वोटर की बात करें तो उनकी संख्या 17.34 लाख यानी 11.73% है।

जबकि 26-40 साल के वोटर को इसमें शामिल कर लें तो ये आंकड़ा 79.70 लाख यानी करीब 54% पहुंच जाता है। कांग्रेस से जुड़े चुनाव विश्लेषक और पार्टी के वरिष्ठ नेता चतर सिंह कहते हैं कि 18-25 साल का वोटर विशेष परिस्थिति में वोट देने निकलता है। सरकार के खिलाफ गुस्सा या कोई बड़ा मुद्दा राजनीतिक दल पैदा कर दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वोट के लिए सबसे अधिक घर से निकलने वालों में 26-40 साल के वोटर्स की संख्या होती है। इस आयु वर्ग में 62.36 लाख वोटर्स हैं जो कुल वोटर्स में अपनी 42.17 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। इस उम्र वर्ग में महिला वोटर्स की संख्या 28.09 लाख है। इस वोटर का झुकाव जिस भी प्रत्याशी या पार्टी की तरफ होगा, वो विस 2020 में बाजी मारेगा। हालांकि 41-60 साल की आयु वाले वोटर्स भी 49.62 लाख हैं यानी इनकी हिस्सेदारी भी 33.56% बनती है। वरिष्ठ नागरिक यानी 60 साल से अधिक उम्र के वोटर भी 12.5 फीसदी हैं।

80 साल से ऊपर के मतदाता 2 लाख 4 हजार 830, 100 साल और उससे ज्यादा के वोटरों की संख्या 150

80 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 2,04,830 लाख है। इसमें 150 की उम्र 100 साल से ऊपर है। इन वोटर्स में जो मतदान केंद्र तक आने की स्थिति में नहीं होंगे, उन्हें पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। करीब 4000 लोगों को पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है। पोस्टल बैलेट के लिए विशेष टीम जाएगी।

चांदनी चौक और मटिया महल में सबसे कम, मटियाला और विकासपुरी में 4 लाख से ज्यादा वोटर
चांदनी चौक में 1,25,684 और मटिया महल में 1,25,772 मतदाता अपना-अपना विधायक चुनेंगे। मटियाला में सबसे अधिक 4,23,682 और विकासपुरी में 4,02,321 वोटर अपना विधायक चुनेंगे। दिल्ली की सबसे हॉट मानी जाने वाली नई दिल्ली सीट पर 1,45,901 वोटर और दिल्ली कैंट सीट पर 1,29,338 वोटर अपना-अपना विधायक चुनेंगे।

मुश्किल : बूथ के अंदर मोबाइल लॉकर नहीं
11 जिला के एक-एक विधानसभा में बूथ एप का इस्तेमाल चुनाव कर्मी करेंगे। मतदाता पर्ची जो दी जाएगी, सब में क्यूआर कोड होगा लेकिन इन्हीं 11 बूथ पर उसे स्कैन किया जाएगा। हालांकि बूथ के अंदर मोबाइल लेकर जाने की व्यवस्था नहीं है। पहले परिसर में मोबाइल रखने के लिए लॉकर बनाए जाने और मोबाइल फोन से डिजिटल मतदाता पर्ची स्कैन करने की बात थी। अब फैसला लिया गया कि वोटर परिसर में मोबाइल लेकर नहीं आएंगे।

राहत: महिलाओं को रात में केंद्र पर ना रुकने की छूट
चुनाव आयोग ने इस बार मतदान में लगी पोलिंग पार्टी यानी प्रेजाइडिंग ऑफिसर सहित चार कर्मियों की ड्यूटी एक दिन पहले शुरू करने का आदेश दिया है। इस टीम को एक दिन पहले मशीन और अन्य सामान मिल जाएंगे। मतदान केंद्र पर ही रात को ठहरने और सोने की व्यवस्था रहेगी। लेकिन महिला कर्मियों के मुद्दे पर आयोग ने कहा कि महिलाओं को रात में केंद्र पर नहीं रुकने की छूट दी जाएगी। वो सुबह निर्धारित समय पर अपने-अपने केंद्र पर पहुंच सकती हैं।

राजनीतिक विज्ञापन को लेकर 2064 वाहनों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा आप के विज्ञापन मिले
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अवैध तरीके से राजनीतिक विज्ञापन के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने 2064 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें 1781 ऑटो रिक्शा हैं। सबसे अधिक आम आदमी पार्टी के 1305 वाहन थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 जिला के एक-एक विधानसभा में बूथ एप का इस्तेमाल चुनाव कर्मी करेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2umXeOc

ADD











Pages