पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष सहित 11 केंद्रीय मंत्री करेंगे सीएम केजरीवाल का मुकाबला, कांग्रेस से होंगे सोनिया-राहुल, सिद्धू भी स्टार प्रचारक सूची में - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 22 January 2020

पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष सहित 11 केंद्रीय मंत्री करेंगे सीएम केजरीवाल का मुकाबला, कांग्रेस से होंगे सोनिया-राहुल, सिद्धू भी स्टार प्रचारक सूची में

नई दिल्ली .भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40-40 नाम शामिल हैं। भाजपा की ओर से पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा सहित 11 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में सीएम केजरीवाल को टक्कर देने उतरेंगे। इनके अलावा 4 राज्याें के मुख्यमंत्री और 15 सांसद भी चुनावी दंगल में दो-दो हाथ करेंगे। दूसरी ओर आप की 39 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 18 उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई मौजूदा मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को उतारने का फैसला किया है।

भाजपा शासित 4 राज्याें के मुख्यमंत्री भी आएंगे दिल्ली
भाजपा की ओर से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्‌टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत और जयराम ठाकुर, हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन, मनोज तिवारी, श्याम जाजू, तरुण चुग, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर, नित्यानंद राय, हरदीप पुरी, स्मृति ईरानी, रमेश पोखरियाल निशंक, सोम प्रकाश, धर्मेंद्र प्रधान प्रचार करेंगे।

कांग्रेस ने कमलनाथ, अशोक गहलोत, नवजोत सिंह को भी बनाया स्टार प्रचारक
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह, कमलनाथ, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, पुडडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, गुलाम नबी आजाद, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद, अजय माकन, कपिल सिब्बल, राज बब्बर, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शर्मिष्ठा मुखर्जी को भी शामिल किया गया है।

आप के स्टार प्रचारक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा पंजाब से सांसद भगवंत मान, गायक विशाल डडलानी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

बसपा से मायावती और राजद से तेजस्वी भी होंगे दिल्ली के दंगल में

बसपा की ओर से मुख्य रूप से मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 34 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल अहम नाम हैं। राजद के लिए राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव भी प्रचार में उतरेंगे। लालू यादव परिवार से ही तेज प्रताप यादव और मीसा भारती समेत राजद के 30 स्टार प्रचारक होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TNFsyd

ADD











Pages