पुलिस को दी शिकायत में प्रह्लादगढ़ निवासी विधवा कमला ने बताया कि वह भैंस पालकर परिवार का पालन पोषण करती है। उसने 19 नवंबर को गांव रूपगढ़ निवासी प्रदीप नामक व्यक्ति को अपनी भैंस एक लाख 12 हजार रुपये में बिक्री की थी। प्रदीप ने कहा कि वह राशि दस दिन बाद देगा। दस दिन बाद उसने राशि नहीं दी तो वह उसके पास गई और एक-दो दिन में राशि देने की बात कही। इसके बाद वह कई बार उससे राशि की मांग करती रही लेकिन हर बार दो-तीन में रकम देने की बात करता रहा। अब उसने राशि देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RuRQjX