भिवानी| द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी की महिला मुक्केबाज नूपुर 75 किलोग्राम भारवर्ग में बुल्गारिया के सोफिया में होने वाले सतरान्जदा कप में हिस्सा लेगी। अकादमी अध्यक्ष डाॅ. नीलम गुप्ता ने बताया कि नूपुर ने हाल ही में सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। नूपुर के पिता व कोच संजय श्योराण ने कहा कि हमें बेटी नूपुर से उम्मीद है कि वे सोफिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर महासचिव प्रीतम दलाल, जिला एसोसिएशन के सचिव अशोक डागा आदि ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u8Ezpf