पॉलीटेक्निक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कई मुद्दों को लेकर गृह व तकनीकी मंत्री विज से की मुलाकात - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

पॉलीटेक्निक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कई मुद्दों को लेकर गृह व तकनीकी मंत्री विज से की मुलाकात

भिवानी| पॉलीटेक्निक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान कुनाल जीत सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मर्जिंग ऑफ सोसाइटी पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा का इंक्रीमेंट, डिपार्टमेंट में लंबित प्रोमोशन, सभी को पे बेंड 4 आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस पर मंत्री विज ने जल्द ही कार्रवाई आश्वासन दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तकनीकी शिक्षा को ओर अधिक बेहतरीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मनोज सांगवान, रामनिवास बेनीवाल व रविन्द्र गालयात आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tvF9gQ

ADD











Pages