इनहांसमेंट राशि पर लगता रहा ब्याज, 1.20 लाख प्लॉट धारकों पर जो 2488 करोड़ राशि थी, अब 15% ब्याज लगकर 3141 करोड़ हो गई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

इनहांसमेंट राशि पर लगता रहा ब्याज, 1.20 लाख प्लॉट धारकों पर जो 2488 करोड़ राशि थी, अब 15% ब्याज लगकर 3141 करोड़ हो गई

हिसार (राजेश सैनी).प्रदेश के 103 सेक्टरों पर आई इनहांसमेंट काे लेकर सरकार पिछले 1 साल 9 महीने से अलॉटियों के मामले काे लटका रही है। बार-बार सरकार के साथ हुई बातचीत और सेक्टरवासियों के आंदोलन के बाद भी अभी तक केवल उन्हें आश्वासन ही मिले हैं। इधर, इन अलॉटियों पर ब्याज दर ब्याज लगता रहा।


प्रदेश के करीबन 1 लाख 20 हजार अलॉटियों पर इस समय सीमा के दौरान 653 करोड़ अतिरिक्त इनहांसमेंट बढ़ गई है। प्रदेश के इन सेक्टरों पर पहले 2 हजार 488 करोड़ थी जोकि 15 प्रतिशत ब्याज के साथ 3 हजार 141 करोड़ रुपए हो गई है।

दो बार के नोटिफिकेशन के बाद भी आज तक सरकार की तरफ से एक भी सेक्टर की फाइनल का डाटा साइट अथवा अलॉटियों के अकाउंट में री-कैलकुलेट राशि अपलोड नहीं की गई है। वहीं, हिसार हुडा के प्रशासक का कहना है कि हमने सभी सेक्टरों की इनहांसमेंट री-कैलकुलेट कर दी है यानी 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब मंगलवार तक इसे मुख्यालय भेज देंगे। इसके बाद मुख्यालय से अपलोड का काम होगा।

ऐसे चलती रही प्रक्रिया

  • पहली नोटिफिकेशन के बाद एक बार रीकैलकुलेशन चल पड़ी, हिसार जोन में जनवरी 2019 में एक सेक्टर 3-5 की री कैलकुलेशन फाइनल कर मुख्यालय भेज दी। इसके बाद फाइल बंद कर दी।
  • 25 अप्रैल को एसोसिएशन के साथ बैठक सीएम ने दोबारा बुलाई। जिसमें सभी जोनके पांच सेक्टरों की री-कैलकुलेशन पर सहमति बनी।
  • जिसमें अधिकारियों की तरफ से डेडलाइन रखी 4 मई, 2019 तक अपडेट करने के आदेश जारी किए थे। उसके बाद 3 मई को फिर बैठक बुलाई। इसके बाद प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई।

किस जोन में कितने सेक्टर और यहां कितनी है इनहांसमेंट?

हिसार जोन
हिसार: सेक्टर-3, 5, 1 पार्ट, 4 पार्ट, सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट, 9-11 व
सेक्टर-15
हांसी: सेक्टर- 5-6 पार्ट
फतेहाबाद - सेक्टर 3, पार्ट 3 व सेक्टर 1
जींद: सेक्टर-6, 7, 8, 9
सिरसा: सेक्टर-19, 20 पार्ट
भिवानी: सेक्टर -13
कुल सेक्टर: 21, कुल प्लॉट धारक- 21105, इनहांसमेंट राशि- 578 करोड़

रोहतक जोन
रोहतक: सेक्टर-1, 3, 4 एक्सटेंशन,
5 व 6
पानीपत: सेक्टर 6,7, 8 18, 29 पार्ट वन, 29 पार्ट टू
सोनीपत: 7, 12 पार्ट वन, 12 पार्ट टू, सेक्टर 14, 23, 15 पार्ट वन व 15 पार्ट टू
झज्जर: सेक्टर 6 व 9
बहादुरगढ़: 2, 9 व 9 पार्ट वन
कुल सेक्टर: 23, कुल अलॉटी - 31148, इनहांसमेंट राशि- 612 करोड़

पंचकूला जोन
पंचकूला : सेक्टर-24, 25, 26, 27 व 28
करनाल : सेक्टर-4, 5 व 8, सेक्टर 9, 32, 33
अम्बाला : सेक्टर-9 व 10
कैथल : सेक्टर-19 व 20
कुरुक्षेत्र : सेक्टर-13
यमुनानगर : सेक्टर-15, 17, 18
शाहबाद : पार्ट वन व टू
जगाधरी : सेक्टर-22
कुल सेक्टर : 22, प्लॉट धारक- 25292, इनहांसमेंट राशि- 496 करोड़

गुड़गांव जोन
गुड़गांव : सेक्टर- 27, 28, 31, 32, 32 ए, 39, 40, 41, 42, 43, 45, 46, 51, 52, 56, 57
रेवाड़ी : सेक्टर- 18 व 19
नारनौल : सेक्टर नंबर 2
कुल सेक्टर : 20, प्लॉट धारक-24652 व इनहांसमेंट 583 करोड़

फरीदाबाद जोन
फरीदाबाद : सेक्टर-20 ए, सेक्टर-20 बी, सेक्टर 20 सी पार्ट थ्री, 48, 56 पार्ट, 77, 78, 12, 46, 58, 59, 05, 44-47 व सेक्टर-8
पलवल : सेक्टर-12
कुल सेक्टर : 17, कुल प्लॉट धारक 17376, इनहांसमेंट राशि 219 करोड़।

अब तक यहहै स्टेटस

एसोसिएशन की मानें तो नियमों की अनदेखी कर केवल हिसार व रोहतक जोन में की प्रक्रिया चल रही है। गुड़गांव जोन, फरीदाबाद जोन व पंचकूला जोन में तो शुरू भी नहीं हुई है।

एसो. की हो चुकी है कई बार बातचीत

  • 6 बार सीएम के साथ
  • दो बार प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ
  • 4 चार हुडा मुख्य प्रशासक के साथ
  • सरकार के साथ 4 मई 2018 को पहली मीटिंग हुई थी।
  • इसके बाद को लेकर ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान कुलदीप वत्स के नेतृत्व में 7 दिसंबर 2018 को मीटिंग हुई।
  • पहला नोटिफिकेशन 14 दिसंबर को जारी हुआ। नियम बनाए गए कि इन आधार पर होगी।
  • 22 अगस्त 2019 को संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दी। जिसमें ईडब्लुएस सहित 3 से 4 बदलाव कर दिए। इसके बाद साढ़े 5 माह बाद भी पांचों जोन में से एक सिंगल प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

क्या पड़ रहा है असर?

  • सेल-परचेज बंद।
  • निर्माण कार्य पूरी तरह से रुका है।
  • लोगों का सेक्टर्स में प्लॉट को लेकर मोह भंग हो रहा है। इनहांसमेंट के चलते फतेहाबाद का तो एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा अलॉटियों ने प्लॉट सरेंडर कर दिए।

99 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा
हमने सभी सेक्टरों की इनहांसमेंट री-कैलकुलेट कर दी है यानी 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब मंगलवार तक इसे मुख्यालय भेज देंगे। इसके बाद मुख्यालय से अपलोड का काम होगा।
-एएस मान, एचएसवीपी एडमिनिस्ट्रेटर, जोन हिसार।

गलत इनहांसमेंट से हजारों परिवार बर्बादी की कगार पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार का सेक्टर-15।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FFWOor

ADD











Pages