रास्ते में मिला पेपर स्प्रे, परफ्यूम समझ क्लास में छिड़का, टीचर व 14 बच्चे बेहोश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 January 2020

रास्ते में मिला पेपर स्प्रे, परफ्यूम समझ क्लास में छिड़का, टीचर व 14 बच्चे बेहोश

फरीदाबाद .बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित नवजीवन कान्वेंट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को सोमवार को रास्ते में पेपर स्प्रे मिला। उसने समझा कि परफ्यूम वाला स्प्रे है। इसलिए प्रार्थना के दौरान वह क्लास में गया और स्प्रे कर दिया। इसके बाद प्रार्थना में आकर शामिल हो गया। प्रार्थना खत्म होने के बाद सुबह करीब 9 बजे बच्चे क्लास पहुंचे तो कुछ ही देर में एक शिक्षक समेत 14 बच्चों को खांसी, उल्टी, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद ये सभी बेहोश हो गए। बेहोश बच्चों को लेकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। लेकिन कुछ बच्चों को अभी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सभी को 24 घंटे डॉक्टर की देखरेख में रखा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामल की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एक छात्र को रास्ते में पेपर स्प्रे मिला। वह परफ्यूम समझकर स्कूल ले आया।

क्लास में पेपर स्प्रे की चपेट में टीचर सहित ये बच्चे आ गए
स्प्रे की चपेट में जो बच्चे आए उनकी पहचान 8वीं कक्षा का हिमांशु (14), 5वीं कक्षा की रुखसार (13), 7 वीं कक्षा की उषा (14), 7वीं कक्षा की नूरी (13), 5वीं कक्षा की ऋचा (10), यूकेजी की नैंसी (6), 10वीं कक्षा का दीपक (17), प्राची (11), कृष्ण (16), 8वीं कक्षा की शिवांशी (14), 8वीं कक्षा की मुस्कान (16), 7वीं कक्षा की अंशी (14) और टीचर कोमल शामिल हैं।

स्कूल में छात्रों की सघनता से होगी जांच

प्रिंसिपल संतोष कुमार पाल ने बताया कि अब स्कूल में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए स्टूडेंट्स के बैग आदि की सघनता से जांच होगी। किसी भी आपत्तिजनक वस्तु को स्कूल में नहीं लाने दिया जाएगा। उन्होंने इस घटना को छात्र की नादानी बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल में उपचाराधीन छात्राओं से पूछताछ करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30BUYic

ADD











Pages