
कैंट के राणा कांप्लेक्स में स्थित मां कमलेश्वरी धाम में मां शाकंभरी जयंती पूर्णिमा समारोह मनाया गया। भजन सम्राट पंडित कमल वशिष्ठ ने कथा, भजनों एवं सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। मां कमलेश्वरी धाम के संस्थापक संत बब्बू महाराज ने कहा कि प्राणी अपने जीवन को सुखमय और स्वस्थ रखना चाहता है तो उसे प्रभु का सिमरन करना चाहिए। गरीबों और असहाय व्यक्तियों की मदद करके उनका उत्थान करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यदि अपने अंदर मानवता को जिंदा रखना है तो अपने अंदर से अंहकार और द्वेष को बाहर निकालना पड़ेगा। कार्यक्रम के उपरांत भंडारा लगाया गया।
इस अवसर पर माता बाला सुंदरी मंदिर के संस्थापक उषा माता, अमित बिट्टू विजय शर्मा, हंस राज शर्मा, बलदेव राज भारद्वाज, सोमदत्त शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, बलविंदर भारद्वाज, राजेश तायल, मास्टर रूपलाल, ईश्वर चंद्र सहित अन्य माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hfZi4