व्यक्ति को उठाकर 15 लाख मांगने के आरोप में दो हेड कांस्टेबल बर्खास्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

व्यक्ति को उठाकर 15 लाख मांगने के आरोप में दो हेड कांस्टेबल बर्खास्त

हांसी.पुलिस प्रशासन ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पुलिस जिला में ऐसी कार्रवाई पहली बार की गई है। बर्खास्त किए गए दोनों कर्मचारी ईएसची हैं। दोनों हांसी की पुलिस लाइन में तैनात थे। बर्खास्त किए कर्मचारी भरत सिंह और विनोद कुमार हैं।


दोनों पर आरोप था कि इन्होंने अपने दो साथियों मनीष और आनंद के साथ मिलकर 18 सितंबर 2018 को बोलेरो गाड़ी पर नीली बत्ती लगाई और हिसार के शिव नगर में रहने वाले रविकांत को उठा लिया। आरोपी रविकांत को हांसी, नारनौंद और कैथल की तरफ ले गए। उन्होंने रवि से कहा कि तुमने फ्यूचर मेकर कंपनी में बहुत पैसे कमाए हैं। 15 लाख रुपए हमें दे दो, तुम्हारा नाम नहीं होने देंगे। 5 लाख रुपए देने की सहमति जताने पर रविकांत को 19 तारीख को छोड़ दिया गया।


आरोपी पुलिस कर्मचारी बार-बार फोन कर पैसे की मांग करते रहे। रविकांत ने इनकी शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो हिसार में की और 20,000 मनीष के खाते में डलवा दिए। विजिलेंस हिसार ने कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए के साथ बरवाला के पास से मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनीष ने दोनों कर्मचारियों भरत सिंह और विनोद कुमार के नाम उगले। इस पर प्रशासन ने दोनों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

विभागीय जांच में दोषी मिले: वीरेंद्र सांगवान




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sDCfX6

ADD











Pages