विरोध के बीच दीना की मंडी में 159 रेहड़ी संचालकों को जगह अलॉट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

विरोध के बीच दीना की मंडी में 159 रेहड़ी संचालकों को जगह अलॉट

दीना की मंडी में रेहड़ियां लगाने के लिए सदर नगर परिषद ने मंगलवार दोपहर काे ड्रा निकाला। ड्रा प्रक्रिया आरंभ की गई तो कई रेहड़ी संचालकों ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था कि बाहरी लोगों के ड्रा निकाले जा रहे हैं। वह उठकर मौके से जाने लगे, मगर ईओ व भाजपा नेताओं ने उन्हें रोका, जिसके बाद ड्रा प्रक्रिया आरंभ हुई अाैर 159 लाेगाें काे रेहड़ियां लगाने के लिए जगह अलाॅट की गई।

नगर परिषद के पास दीना की मंडी के लिए अाए अावेदनाें में से 164 आवेदन सही पाए गए थे, जिनके लिए ड्रा निकाला गया। इनमें से कुछ आवेदक मौके पर नहीं पहुंचे। इस कारण 159 आवेदकों को ही ड्रा सिस्टम से जगह अलॉट की गई। इनमें ज्यादातर सब्जी विक्रेता थे। सभी आवेदकों के नाम की पर्चियां बनाकर बॉक्स में डाली गईं थी। इसके बाद एक-एक करके पर्ची को निकाला गया और जिस नंबर से पर्ची निकल रही थी उसी नंबर की फड़ रेहड़ी संचालक को अलॉट की जा रही थी। शुरुआत में रेहड़ी चालकों ने विरोध जताया।

उनका आरोप था कि कुछ नाम ऐसे भी सामने आ रहे हैं जोकि रेहड़ियां नहीं लगाते। इस दौरान नगर परिषद के ईओ विनोद नेहरा एवं अन्य अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता सोम चोपड़ा, राजीव डिंपल, विजेंद्र चौहान व अन्य मौजूद रहे।

विरोध के दौरान रेहड़ी संचालकों को समझाते नगर परिषद के ईओ।

ड्रा सिस्टम से 159 लोगों को दीना की मंडी में रेहड़ी लगाने के लिए जगह अलॉट की गई है। अभी किराया तय नहीं किया गया। अलॉटमेंट के दौरान केवल जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। विनोद नेहरा, ईओ, नगर परिषद सदर।

केवल हिल रोड के रेहड़ी संचालक शामिल होने चाहिए थे ड्रा में, डीसी से करूंगा शिकायत: जायसवाल

मौके पर मौजूद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल ने ड्रा सिस्टम का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद हिल रोड से रेहड़ी मार्केट को खत्म कर रहा है और ऐसे में पहले केवल हिल रोड पर रेहड़ी लगाने वाले संचालकों को ही ड्रा सिस्टम में शामिल किया जाना चाहिए था, मगर यहां ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ड्रा सिस्टम में नगर परिषद ने किस आधार पर भाजपा नेताओं को शामिल किया। यदि जनता के नुमाइंदों को ड्रा सिस्टम में लेना चाहिए था तो किसी अन्य दल के नेता क्यों शामिल नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि मामले की लिखित शिकायत वह डीसी से करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news amidst protest 159 street operators were allotted in dina39s mandi
Ambala News - haryana news amidst protest 159 street operators were allotted in dina39s mandi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vbLPkN

ADD











Pages