
एशियन अस्पताल ने सेक्टर-21 में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 250 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान हड्डी, हृदय, मूत्र, बाल रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, जनरल सर्जन व जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों ने लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में बीपी, शुगर और ईसीजी की मुफ्त जांच की गई। इस दौरान डॉ. सुब्रत अखौरी और डॉ. उमेश कोहली ने कहा कि जांच में कुछ लोगों में हृदय से जुड़ी बीमारी सामने आई है। इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली है। अधिक तला हुआ खाना व नियमित व्यायाम की कमी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजीव ठुकराल ने कहा कि सर्दी में लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत ज़्यादा रहती है। ठंड के कारण खून का प्रवाह हड्डियों में कम हो जाता है। इसलिए दर्द की शिकायत रहती है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को काफी तकलीफ होती है। इसलिए इस मौसम में उनका ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RA7pqC