सुभाष नगर व गांधी नगर में पीलिया, एक मौत, 15 अस्पताल में - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

सुभाष नगर व गांधी नगर में पीलिया, एक मौत, 15 अस्पताल में

सिटी में बलदेव नगर के सुभाष नगर और गांधी नगर में 15 दिन से घरों में दूषित पानी अा रहा है। इससे करीब 15 लोग पीलिया की चपेट में अा चुके हैं अाैर एक महिला की जिला नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और जलापूर्ति विभाग ने इस अाेर ध्यान नहीं दिया, जिस कारण दोनों कॉलोनियों के लोगों में रोष है।

दर्शन लाल शर्मा, अरविंद सिंह, भारत भूषण, पाला राम, राममूर्ति, रामकली, वीरेंद्र दीक्षित, दिवांशी शर्मा, इंदू शर्मा, उर्मिला, हीना, सोनिया ने बताया सुभाष नगर और गांधी नगर दोनों ही आपस में सटी कॉलोनियां हैं और यहां काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। बीते कुछ दिन से लोग बीमार हो रहे हैं और जब टेस्ट करा रहे हैं तो उन्हें पीलिया हाेना बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि इसी पीलिया की वजह से एक सप्ताह पहले 28 वर्षीय माया देवी की मौत हो चुकी है। कॉलोनी में महज क्लोरिन की गोलियां बांटकर खानापूर्ति कर दी गई। लाेगाें ने आशंका जताई कि मुख्य पाइपलाइन में ही सीवरेज का पानी मिक्स हो रहा है। सासन अस्पताल के डाॅ. अशोक सासन ने बताया कि बीते 15 दिन में 10 साल से ज्यादा केस उनके पास आ चुके हैं। पहले तो उसने नॉर्मल समझा था लेकिन बाद में केस बढ़े तो मरीजों के टेस्ट कराने शुरू किए तो पता चला कि लोग पीलिया का शिकार हैं।

प्रशासन नहीं जागा ताे करेंगे प्रदर्शन : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश शासन ने बताया कि अगर शनिवार तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बलदेव नगर चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागता तो जनता की आवाज को उठाने के लिए धरने में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष शैलजा भी शामिल होंगे।

बलदेव नगर के सुभाष नगर में घराें में अा रहे गंदे पानी के बारे जानकारी देते लाेग।

केस एक

सुभाष नगर निवासी 32 वर्षीय सुषमा ने बताया कि वह 15 दिन से बीमार है। उनके घर में गंदा पानी आ रहा है जिससे लीवर में दिक्कत आ गई। उसको उल्टियां और चक्कर आने शुरू हो गए थे। निजी सासन अस्पताल में जब टेस्ट हुआ तो उसे पीलिया की पुष्टि हुई।

अस्पताल में दाखिल सुषमा।

केस तीन : सुभाष नगर निवासी भरत सिंह 50 साल के हंै और 12 दिन से बीमार चल रहे हंै। घरवालों ने उसे सिटी के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करा रखा है।

केस दो

पुनीत सैनी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में जॉब करता है। जब दिवाली पर आया था तब भी घर में गंदा पानी आ रहा था और अब फिर आया है तो गंदे पानी का सिलसिला जारी है। इसी पानी से उसके 65 वर्षीय पिता रघुबीर सैनी बीमार हो गए हैं और 15 दिन से डाॅक्टर के पास से पीलिया का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में दाखिल रघुबीर सैनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news jaundice in subhash nagar and gandhi nagar one death 15 in hospital
Ambala News - haryana news jaundice in subhash nagar and gandhi nagar one death 15 in hospital
Ambala News - haryana news jaundice in subhash nagar and gandhi nagar one death 15 in hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ZXP5r

ADD











Pages