हाउसिंग बोर्ड में डेहा काॅलोनी के साथ लगते क्षेत्र में बनेगी दीवार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

हाउसिंग बोर्ड में डेहा काॅलोनी के साथ लगते क्षेत्र में बनेगी दीवार

गृह मंत्री विज को शिकायत देने पहुंचे हाउसिंग बोर्ड काॅलाेनी के लोग।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में चोरी की बढ़ती वारदात से परेशान स्थानीय लाेगाें ने शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। क्षेत्रवासी विनय धीमान, सतीश कुमार बाली, जयप्रकाश अग्रवाल, चमनलाल एवं अन्य लोगों ने अपने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदात पर चिंता जताई और बताया कि डेहा काॅलोनी क्षेत्र से चोर इलाके में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही मौजूद नगर परिषद के ईओ को इलाके में दीवार बनाने को कहा। डेहा काॅलोनी के साथ लगते क्षेत्र में दीवार को बनाया जाएगा, ताकि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में शरारती तत्व दाखिल न हो सकें। इसके अलावा पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

बता दें कि हाउसिंग बोर्ड में 5 दिन में डेहा काॅलोनी से आए बदमाशों ने दो वारदात को अंजाम दिया था। 15 जनवरी की रात बदमाशों ने संतरी पोस्ट को कार के ऊपर धकेल दिया था जिससे कार का शीशा टूट गया था। इसके अलावा यहां मौजूद चमन लाल के घर पर पथराव भी किया था। इस मामले में हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने डेहा काॅलोनी निवासी राहुल, ऋतिक व प्रिंस पर मामला दर्ज कर उन्हें वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से ऋतिक को जमानत मिल गई जबकि शेष दो को जेल भेजा गया है।

भास्कर फालोअप



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news wall will be built in the area adjoining the deha colony in housing board
Ambala News - haryana news wall will be built in the area adjoining the deha colony in housing board


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aoNOCf

ADD











Pages