बेटे काे मॉरीशस भिजवाने के नाम पर बिजनेसमैन से 6 लाख ठगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

बेटे काे मॉरीशस भिजवाने के नाम पर बिजनेसमैन से 6 लाख ठगे

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया तो आरोपी ने दो माह में पैसा देने की बात कही, लेकिन नहीं दिए

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

काॅस्मेटिक बिजनेसमैन से उसके बेटे को मॉरीशस भेजने के नाम 6 लाख रुपए ठग लिए। बेटे को आरोपियों ने एक सप्ताह से दिल्ली के एक होटल में रखा। जब आरोपियों से पैसे मांगे तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। सिटी पुलिस ने नदी मोहल्ला के संजय पाल की शिकायत पर नाहन हाउस के मनप्रीत सिंह, दिल्ली के हरमीत सिंह व विमल के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

संजय ने कहा कि उनका बड़ा बेटा लविश पाल विदेश जाने का इच्छुक था। उनके घर के पास मनप्रीत ने फास्ट फूड की दुकान की थी। उनका बेटा मनप्रीत के पास आता जाता रहता था। दोनों के बीच अच्छी बातचीत थी। मनप्रीत ने उसके बेटे से कहा कि वह लोगों को विदेश भेजता है। उसने उनके बेटे को लोगों को बाहर भेजने का आई कार्ड दिखाया, जिस पर उसकी फोटो लगी थी। उनका बेटा मनप्रीत की बातों में आ गया। मनप्रीत ने कहा कि लविश काे एक सप्ताह में वह सीधा मॉरीशस भेज देगा। 6 लाख रुपए में बातचीत हुई। उस वक्त उनका जीजा जोगेंद्र थापर, उनका बेटा लविश, प|ी तथा दोस्त नरेंद्र कालड़ा मौजूद थे।

आरोपी ने उनके बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए थे। मनप्रीत ने उनसे कहा कि वह दिल्ली के हरमीत सिंह के खाते में एक लाख जमा करा दें। उसने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद उन्हें वाट्सएप से फ्लाइट की टिकटें मनप्रीत सिंह ने भेजी। मनप्रीत ने दिल्ली में उन्हें हरमीत सिंह व विमल से मिलवाया। मनप्रीत ने उनसे कहा कि फ्लाइट दिल्ली से मुंबई तथा मुंबई से मॉरीशस की है। वीजा मिल गया है। उन्होंने प्लेन की टिकट भी वाट्सएप पर भेजी। वह परिवार के साथ दिल्ली गए। दिल्ली जाने पर उनसे कहा गया कि मॉरीशस में उनके बेटे को जिस एजेंट ने लेने आना था, वह नहीं आ सकता। उनका बेटा वहां फंस जाएगा।

उन्होंने उनके बेटे को एक सप्ताह तक दिल्ली के होटल में रुकने के लिए कहा तथा इसकी एवज में 40 हजार रुपए भी लिए। आरोपियों ने अलग-अलग बार उसने 6 लाख रुपए ले लिए। जब उन्हें शक हुआ तो वह दिल्ली से अम्बाला आ गए। जब मनप्रीत से बात की तो उसने कहा कि वह ब्याज सहित उनका पैसा दे देगा। इसके बाद मनप्रीत ने उसे मकाऊ का वीजा लगाने की बात कही। जब उससे पैसे वापस मांगे तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी तो पुलिस चौकी नंबर दो ने दोनों पक्षों को बुलाया। हरमीत सिंह ने दो माह में पैसा देने की बात कही, लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R7Pglb

ADD











Pages