रेल कोच फैक्टरी के निर्माण पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 January 2020

रेल कोच फैक्टरी के निर्माण पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च

एचएसआईआईडीसी परिसर बड़ी में निर्माणाधीन रेल कोच नवीनीकरण कारखाना के निर्माण कार्य काे गति देने के िलए कंपनी के पास बजट का संकट गहराया है। निर्माण कार्य का जिम्मा संभाल रही रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियाें ने बजट की समस्या की बात गत दिवस रेल काेच फैक्ट्री की समीक्षा करने पहुंचे सांसद रमेश कौशिक के सामने रखी। अिधकािरयों ने कहा कि उन्हें निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट की आवश्यकता है। हालांकि सांसद और रेलवे के आला अधिकारियों ने दावा किया है कि निर्धारित समयावधि से पूर्व ही रेल कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अभी 400 करोड़ की ओर जरूरत : जानकारी के अनुसार अभी तक रेल विकास निगम लिमिटेड को रेलवे बोर्ड की ओर से केवल 85 करोड़ रुपए िमले हैं, जबकि रेल विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के अंतर्गत अभी तक फैक्टरी के निर्माण पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च िदए हैं। रेल कोच फैक्टरी के निर्माण के लिए शुरुआती दौर में करीब 535 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। ऐसे में अब कंपनी को लगभग 400 करोड़ रुपए की जरूरत है।

सूत्रों का कहना है कि इस शंका के समाधान के लिए ही रेल विकास निगम के आला अधिकारी ने सांसद व उत्तर रेलवे के आला अधिकारियों की बैठक में बजट की मांग की थी। बैठक में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38HMMzM

ADD











Pages