योगासन खेल प्रतियोगिता गौशाला गाेमठ आश्रम गांव लेघां में 23 को - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

योगासन खेल प्रतियोगिता गौशाला गाेमठ आश्रम गांव लेघां में 23 को

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को हरियाणा सोसायटी, युवा भारत, भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता गाेशाला गोमठ आश्रम गांव लेघां में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. मदन मानव बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में होगी।

जूनियर वर्ग में 9 से 14 वर्ष व सीनियर वर्ग में 15 से 25 वर्ष की आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें पंजीकरण के लिए पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों को पंजीकरण करवा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38lLjis

ADD











Pages