महिला को आया हार्ट अटैक जाखल में 20 मिनट रुकी ट्रेन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

महिला को आया हार्ट अटैक जाखल में 20 मिनट रुकी ट्रेन

नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में शाम को एक वृद्ध महिला को हार्ट अटैक आ गया। जिस पर ट्रेन को करीब 20 मिनट तक जाखल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। मामले की जानकारी जाखल रेलवे स्टेशन प्रशासन को मिली तो वृद्ध की जांच करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल में सूचना भेजी गई व महिला को एमरजेंसी में यहंा उतारे जाने के लिए एंबुलेंस को भी बुला लिया गया । लेकिन वृद्ध महिला के परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए उन्हें जाखल रेलवे स्टेशन पर उतारे जाने से मना कर दिया। जिसके बाद ट्रेन को जाखल से आगे रवाना कर दिया गया। नांदेड़ से चलकर अमृतसर जाने वाली 12421 नांदेड़ अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार शाम को ट्रेन के टिकट जांच अधिकारी ने ट्रेन में सवार जालंधर निवासी एक वृद्ध महिला को सीने में दर्द व घबराहट आने की सूचना दी।

लेकिन वृद्ध महिला के परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए उनकी जांच आगे जालंधर स्थित अपने घर पर जाकर करवाए जाने की बात कही। जिसके बाद ट्रेन को यहां से अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया।

जाखल रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला को हार्ट अटैक आने के कारण रुकी ट्रेन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jakhalmandi News - haryana news woman gets heart attack in jakhal for 20 minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Lwlly

ADD











Pages