बाइक के कर्ज व उधार को चुकाने से बचने के लिए रच डाली लूट की झूठी काहानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

बाइक के कर्ज व उधार को चुकाने से बचने के लिए रच डाली लूट की झूठी काहानी

लोगों से लिए उधार व फाइनेंस कंपनी के कर्ज को उतारने के लिए टोहाना निवासी एक युवक ने उससे ढाई लाख रुपए लूटने की झूठी वारदात की कहानी रच डाली। युवक ने साजिश रचते हुए जाखल पुलिस थाना में उसके बाइक को टक्कर मारकर तीन बाइक सवार छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 12 घंटे की मशक्कत के बाद घटना का खुलासा कर दिया, वहीं युवक ने जिन ढाई लाख रुपए की रकम को लूटा हुआ दिखाया था, उसे उसके ही घर से ही बरामद कर दिया। पुलिस अब इस मामले में झूठा मुकदमा दर्ज करवाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई कर ही है।

जाखल पुलिस थाना में टोहाना के वार्ड नंबर 17 निवासी एक युवक मोहित ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने भाई भाग चंद के पास नरवाना में काम करता है। जहां वह मुनीमी का काम करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के ढाई लाख रुपये लेने गांव चांदपुरा में किसान अमरीक सिंह के पास गया व वहां से यह रकम लेकर वापस बाइक पर टोहाना लौट रहा था तो रास्ते में नड़ैल के पास तीन बाइक पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर उसे गिरा दिया व घेर लिया।

बाइक सवारों ने बैग में रखी ढाई लाख रुपए की राशि सहित बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।

लूट की सूचना के बाद पुलिस ने किया नाकों को अलर्ट

पुलिस ने एकबारगी मोहित की शिकायत मिलते ही पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया व बाइक सवारों के द्वारा लूटपाट किए जाने की बीटी करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए भी सूचना जारी कर दी। लेकिन देर रात तक शिकायतकर्ता के बयानों की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध लगने लगा।

पुलिस टीम को ऐसे हुआ शक, जांच में पकड़ा मामला

पुलिस ने घटनाक्रम को शुरुआत से लेकर शिकायत दर्ज करवाने तक जब बारी बारी से बारीकी में जांच की तो पता चला कि युवक मोहित उसके साथ घटी घटना के बाद वहां से अपने शहर टोहाना पहुंचा। उसके बाद वापस जाखल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाने के लिए आया। इसी बात पर पुलिस को शक हो गया।

बदलने बयानों के बाद सख्ती की तो सच उगला

युवक मोहित ने पुलिस के समक्ष माना कि वह असल में कर्ज से परेशान है। उसने कई लोगों से उधार पैसे लिए हुए हैं। उसने बताया कि उसने फाइनेंस पर एक बाइक खरीदी है। उसके भी पैसे उसने देने हैं। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने यह लूट की साजिश रची है।

झूठा केस दर्ज करवाने व पुलिस को गुमराह करने पर होगी कार्रवाई

युवक मोहित ने जो लूटपाट का मामला दर्ज करवाया था वह सरासर झूठा और एक मनगढ़ंत साजिश थी। पुलिस ने कुछ ही समय के अंदर इस पूरे मामले को सुलझाते हुए ना केवल इसे साफ कर दिया बल्कि उसके रुपए भी उसके घर से बरामद कर लिए हैं। फिलहाल इस मामले में मोहित पर झूठा मामला दर्ज करवाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।\'\' -कृष्ण कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36GxPxl

ADD











Pages