मौनी अमावस्या: संगम की रेती पर उमड़ी आस्था, आज 2.25 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान का अनुमान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

मौनी अमावस्या: संगम की रेती पर उमड़ी आस्था, आज 2.25 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान का अनुमान

प्रयागराज. गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम की नगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मेला प्रशासन का अनुमान है कि, दो करोड़ 25 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण मेला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने व स्नान के लिए 16 घाटों पर फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। सेक्टर मैजिस्ट्रेट को सख्त हिदायत दी गई है कि, कहीं भीड़ इकट्ठा न होने पाए।

मेलाक्षेत्र को दो जोन में बांटा गया, वाहनों का प्रवेश बंद
अन्य स्नान पर्वों की तुलना में मौनी अमावस्या पर ज्यादा भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए माघ मेला दो जोन में बांटा गया है। सेक्टर एक, दो व छह को सुपर जोन और सेक्टर तीन, चार व पांच को दूसरा जोन बनाया गया है। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे को सुपर जोन का मैजिस्टेट बनाया गया है। उनके साथ छह सेक्टर मैजिस्ट्रेट भी होंगे। दूसरे जोन की जिम्मेदारी पीडीए के सचिव दयानंद प्रसाद को दी गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 10 जोन व 32 सेक्टरों में शहर को विभाजित किया गया है। मेला परिक्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

सवा पांच घंटे रहेंगे स्नान के पुण्यकाल

भारतीय विद्या भवन के प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि, मौनी अमावस्या 23-24 जनवरी मध्यरात्रि से 24-25 जनवरी मध्यरात्रि तक रहेगी। शुक्रवार सुबह की भोर पांच बजे से सुबह 10:15 बजे तक स्नान का पुण्यकाल रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक, इस माघी अमावस्या यानी मौनी अमावस्या पर सूर्योदय के समय गंगा या अन्य नदियों में स्नान को पवित्र माना गया है। माना जाता है कि इस पर्व पर मौन धारण करने से आध्यात्मिक विकास होता है। इसी कारण यह अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती है।

रेलवे ने चलाई 50 मेला स्पेशल ट्रेन
मौनी अमावस्या पर्व के मद्देनजर रेलवे ने 50 मेला स्पेशल ट्रेन चलाया है। 40 मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा किया गया, जबकि सात मेला स्पेशल उत्तर रेलवे एवं तीन मेला स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई गई।

माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व-

तारीख प्रमुख स्नान श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान
24 जनवरी मौनी अमावस्या 2 करोड़ 25 लाख
30 जनवरी बसंत पंचमी 75 लाख
09 फरवरी माघी पूर्णिमा 75 लाख
21 फरवरी महाशिवरात्रि 15 लाख


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए मेला परिक्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालु।
संगम में स्नान के लिए पहुंचा साधुओं का जत्था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tzMOLf
via IFTTT

ADD











Pages