उन्होंने बताया कि जिला में 23 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 31 जनवरी शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
इन गांवों में होगा उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला भिवानी में खंड बवानीखेड़ा के गांव भैणी ठाकरान के वार्ड नंबर छह और लोहारी जाटू में वार्ड में पांच के पंच के लिए उप चुनाव होगा। खंड बहल में गांव चैहड़ खुर्द में वार्ड पांच में पंच के लिए, भिवानी खंड के गांव अजीतपुर के वार्ड 9 में पंच, गोबिंदपुरा में वार्ड 9, प्रेम नगर में वार्ड 9, ढाणी चांग के वार्ड नंबर छह में पंच, खंड कैरू के गांव पोहकरवास में वार्ड तीन में पंच, बिजलानवास में वार्ड एक में पंच के लिए मतदान होगा। लोहारू खंड में वार्ड 16 में पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सिवानी खंड में शेरपुरा वार्ड पांच में पंच, खंड तोशाम में गांव आलमपुर में सरपंच, ढाणी कतवार में वार्ड सात के लिए पंच और हसान में वार्ड दो के लिए पंच पद के लिए उप चुनाव होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4PuDa