आपकी यात्रा कैसी रही, कॉल कर पूछेंगे रेलवे के अधिकारी, शिकायत पर 24 घंटे में हाेगा एक्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 January 2020

आपकी यात्रा कैसी रही, कॉल कर पूछेंगे रेलवे के अधिकारी, शिकायत पर 24 घंटे में हाेगा एक्शन

रेल यात्रा के दाैरान यदि अापकाे किसी तरह की काेई दिक्कत हुई है ताे कर्मचारी काॅल करके आपसे जानकारी हासिल करेंगे। रेलवे अधिकारियों ने इसकाे लेकर अवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। यदि यात्री शिकायत करता है ताे 24 घंटे के अंदर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियाें के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वैसे ताे रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हेल्प एप्लीकेशन चलाया हुअा है। जिस पर शिकायत की जा सकती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार िरर्जेवेशन कराने वाले यात्रियों के लिए अलग से सुविधा दी जा रही है। यात्रा करने के पांच दिन बाद यात्री के दिए नंबर पर रेलवे कर्मचारी काॅल करेंगे। पूछा जाएगा कि यात्रा के दाैरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ताे नहीं हुई। यदि हुई ताे किस तरह की परेशानी हुई। यात्रा सुखद रही ताे रेलवे काे अाप 100 में से कितने नंबर देना चाहाेगे। यात्री यदि कर्मचारी की शिकायत करता है ताे उसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। डीआरएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों काे रेल यात्रा के दाैरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हाेने दी जाएगी। बैठक के दाैरान अावश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पहल रेलवे अफसरों के निर्देश, रेलवे एंक्वायरी की तरफ से लिया जाएगा फीडबैक

रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों से लिये जाएंगे सुझाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल यात्रा से लेकर ट्रेनाें और स्टेशनाें पर सुविधाओं के मद्देनजर एक टीम रेलवे स्टेशनाें पर जाकर यात्रियों से फीडबैक लेगी। यही नहीं सुझाव भी लिया जाएगा। बाद में सुझाव के बाद उन पर अमल भी किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G8490j

ADD











Pages