
हिसार | सातरोड कलां में जमीन के विवाद में गोली चलाने व तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकायत में मिंटू ने बताया था कि परिवार के जमीन के विवाद चल रहा है। 28 अक्टूबर 2019 को हमारी पंचायत हुई थी। समझौता भी सिरे चढ़ गया था लेकिन अचानक अनिल उर्फ ज्ञानी, राकेश, गजनी वाल्मीकि, विक्रम टांक, मोनू सहित अन्य लोगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। ईंट-पत्थर भी बरसाए थे, जिसमें प्रवीन, गिन्नी देवी घायल हो गए थे। आरोप है कि इसके बाद मैं खेत में जा रहा था। तब रास्ते में बाइक सवार अनिल उर्फ ज्ञानी सहित अन्य आरोपियों ने मुझे रोककर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से मुझ पर गोलियां चलाई थी। तेजधार हथियार से हमला किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36gGHsd