भारत स्वाभिमान का 25वां स्थापना दिवस मनाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

भारत स्वाभिमान का 25वां स्थापना दिवस मनाया

रोहतक रोड स्थित भारत स्वाभिमान कार्यालय में भारत स्वाभिमान का 25 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हवन, भजन प्रवचन एवं प्रसाद वितरण किया गया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डाॅ. मदन मानव, पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी शशि परमार ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में योग के माध्यम से स्वामी रामदेव ने योग को मनुष्य के जीवन में अहम हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है।

योग वास्तव में केवल मनुष्य के मन व आत्मा की अनंत समता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू है व नियमित योग करने से अनेक बीमारियां दूर होती है। उन्होंने बताया कि योग की एक खूबी यह भी है कि युवा या बुजुर्ग, स्वस्थ व कमजोर सभी के लिए योग का शारीरिक अभ्यास लाभप्रद है। डाॅ. मानव ने बताया कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की योजना बनाई है। सभी प्रभारियों को दिशानिर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता भी की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संदेश दिया कि मनुष्य को अपने आस-पडोस में वातावरण स्वच्छ रखना है तो नियमित रूप से हवन भी करना चाहिए। इस अवसर पर बाबा जगमाल नाथ, आत्म प्रकाश टुटेजा, डाॅ. माया यादव, बलवान सिंह आर्य, सतेन्द्र आर्य, सुरेश चंद्र शर्मा, संदीप योगी, सुशीला, मनीषा, सुरेश सैनी मीडिया प्रभारी,कृष्णा सचदेवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36qKN1T

ADD











Pages