कार्यक्रम का शुभारंभ योगासन व प्राणायाम से किया गया जिसमें नागरिकों ने योगाभ्यास किया। नागरिकों को योगासन व प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई। सामान्य अस्पताल से डॉ. कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ नागरिकों का ब्लड प्रेशर आदि चेक किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को खानपान पर विशेष ध्यान देने के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य विभाग के जल संरक्षण सलाहकार अशोक भाटी ने नागरिकों को पानी की बचत करने का संदेश दिया। उन्होंने जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसी प्रकार समाज में नशामुक्ति अभियान चला रहे बिजेंद्र सिंह ने भी युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा समाज का खोखला कर देता है। ऐसे में बचपन से ही नशे की प्रवृति से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हर बार की भांति कैरम खेलने की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में स्टेडियम से साइकिल कोच रणवीर के नेतृत्व में बच्चों ने साइक्लिंग का अभ्यास किया। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर जगदीश जांगड़ा, पुलिस पीआरओ अभिषेक, कोच विष्णु भगवान, वेदप्रकाश लांबा, विद्यानंद, हरि स्वरूप, विक्रम सिंह, दीपक हुड्डा, पूनम बामल, संदीप सिंह, गोपाल कृष्ण सहित अनेक नागरिक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FoiyoO