भिवानी-लोहारू रेल लाइन निर्माण के लिए कृषिमंत्री से की मुलाकात, ज्ञापन भी सौंपा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

भिवानी-लोहारू रेल लाइन निर्माण के लिए कृषिमंत्री से की मुलाकात, ज्ञापन भी सौंपा

भिवानी | भिवानी से लोहारू रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने रविवार सुबह कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल से मुलाकात की व उनकी मार्फत रेलमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपते हुए मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने बताया की कृषि मंत्री लोहारू विधान सभा क्षेत्र से हैं व इस क्षेत्र की मांगों व समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हैं। ज्ञापन में बताया गया कि भिवानी लोहारू रेल लाइन इस क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग रही है परंतु राजनीतिक पहल नहीं होने के कारण लाइन का निर्माण अधर में लटका हुआ है। लाइन निर्माण का आलम यह है की रेल बजट में जोड़े जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भिवानी लोहारू रेल से जुड़ने के साथ ही इस क्षेत्र में रेल क्रांति का आगाज होगा। ज्ञापन प्राप्ति पर कृषि मंत्री ने माना की भिवानी लोहारू रेल लाइन इस क्षेत्र की मुख्य मांग रही है। ज्ञापन देने वालाें में बलबीर सिंह बारवास, मास्टर रमेश श्योराण व राजपाल उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/300IsbO

ADD











Pages