
डिफेंस काॅलोनी में रहने वाले भाई-बहन नारायणगढ़ रोड से बलदेव नगर की ओर जा रहे थे ताे अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए जिन्हें सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता कश्मीरा सिंह की शिकायत पर पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 65 वर्षीय कश्मीरा सिंह ने बताया कि उसका लड़का 26 वर्षीय दर्शन सिंह और बेटी 24 वर्षीय जसपाल कौर प्राइवेट जॉब करते हैं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे दाेनाें बाइक पर जा रहे थे। गरनाला बस स्टैंड से थोड़ा आगे एक अज्ञात वाहन चालक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल दोनों को एंबुलेंस से सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान दर्शन सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जबकि जसपाल कौर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37svshK