पौह (पौष) दी झड़ी: तीन दिन में 26 एमएम बरसात, अब दो दिन धुंध के - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

पौह (पौष) दी झड़ी: तीन दिन में 26 एमएम बरसात, अब दो दिन धुंध के

अम्बाला | बुधवार को लगातार तीसरे दिन बरसात हुई। पौष (पौह) में ऐसी झड़ी कम ही लगती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक 12.6 एमएम और शाम 5.30 बजे तक 20 एमएम बरसात हुई। सोम-मंगल-बुध को कुल 26 एमएम बरसात हुई। अब गुरुवार और शुक्रवार को सुबह-शाम धुंध के आसार जताए गए हैं। 11 व 12 जनवरी को फिर बादल छाएंगे। अब 13 जनवरी को गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है।

लगातार 3 दिन बरसात के बाद बुधवार को अम्बाला का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। उत्तरी भारत के खासकर पहाड़ी इलाकों में बरसात हुई है। अम्बाला के सबसे नजदीकी हिल स्टेशन शिमला में अब ठंडक बढ़ गई है। वहां का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री और न्यूनतम माइनस 0.5 डिग्री दर्ज हुआ। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं के लिए यह रिसती बरसात अमृत साबित होगी।

सिटी में बरसात के दौरान शॉल ओढ़कर निकलते युवक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news pauh poush showers 26 mm rain in three days now two days of mist


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6xqjy

ADD











Pages