शकील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में सीमा नाम की किन्नर रहती है। उसके घर की निगरानी का जिम्मा उनके पास है और घर की चाबी भी उनके पास ही रहती है। किन्नर सीमा जालंधर में है और कभी-कभार अम्बाला आती-जाती है। बुधवार को तड़के 5 बजे उसने देखा कि 3 युवक एक जूसर मशीन, एक इलेक्ट्रिक गीजर, एक पंखा व अन्य सामान चुराकर घर से बाहर निकल रहे थे। शकील ने बताया कि चोर एक्टिवा पर बैठ रहे थे कि वह दौड़कर उनको पकड़ने भागा और उसने शोर मचा दिया। हड़बड़ाहट में दो चोर चोरी का सामान मौके पर ही छोड़ एक्टिवा पर फरार हो गए जबकि एक चोर को अन्य लोगों की मदद से शकील ने पकड़ लिया। मामले की शिकायत हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी गई। पूछताछ में चोर ने अपना नाम वाल्मीकि बस्ती निवासी विकास उर्फ डैनी बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है जल्द शेष आरोपियों के गिरफ्तार होने की भी उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tFM5YA