नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई राम प्रकाश, मुख्य सिपाही देवेंद्र, मुख्य सिपाही राजकुमार, सिपाही सतबीर और एसपीओ दलीप ने नई सब्जी मंडी गेट नंबर-3 के पास चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। उसी वक्त वहां से बाइक सवार युवक गुजरा। उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। वह कुछ दूर जाकर रुक गया था। ऐसे में उसे जाकर काबू कर लिया था। उसने पूछने पर बताया था कि वह नवीन है।
शिव नगर की गली नंबर-14 में रहता है। इसकी तलाशी लेने पर टीम को गांजा बरामद हुआ। उसका वजन करने पर 2 किलोग्राम पाया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपना खर्चा चलाने के लिए काम करता है। इसे अपने घर शिव नगर से अंबेडकर बस्ती में बेचने के लिए जा रहा था। यह गांजा कहां से लाया था, कितने रुपये में खरीदा था और कौन-कौन उसके साथ तस्करी में संलिप्त का पता लगाया जा रहा है।
पहले पंचायत में हो गया था फैसला, उसके बाद खेत में जाते हुए हमला करने का आरोप
भास्कर न्यूज | हिसार
सातरोड कलां में जमीन के विवाद में गोली चलाने व तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकायत में मिंटू ने बताया था कि परिवार के जमीन के विवाद चल रहा है। 28 अक्टूबर 2019 को हमारी पंचायत हुई थी। समझौता भी सिरे चढ़ गया था लेकिन अचानक अनिल उर्फ ज्ञानी, राकेश, गजनी वाल्मीकि, विक्रम टांक, मोनू सहित अन्य लोगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। ईंट-पत्थर भी बरसाए थे, जिसमें प्रवीन, गिन्नी देवी घायल हो गए थे। आरोप है कि इसके बाद मैं खेत में जा रहा था। तब रास्ते में बाइक सवार अनिल उर्फ ज्ञानी सहित अन्य आरोपियों ने मुझे रोककर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से मुझ पर गोलियां चलाई थी। तेजधार हथियार से हमला भी किया था। जाते हुए धमकी देकर गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RyO3Co