बाइक सवार 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 January 2020

बाइक सवार 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई राम प्रकाश, मुख्य सिपाही देवेंद्र, मुख्य सिपाही राजकुमार, सिपाही सतबीर और एसपीओ दलीप ने नई सब्जी मंडी गेट नंबर-3 के पास चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। उसी वक्त वहां से बाइक सवार युवक गुजरा। उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। वह कुछ दूर जाकर रुक गया था। ऐसे में उसे जाकर काबू कर लिया था। उसने पूछने पर बताया था कि वह नवीन है। शिव नगर की गली नंबर-14 में रहता है। इसकी तलाशी लेने पर टीम को गांजा बरामद हुआ। उसका वजन करने पर 2 किलोग्राम पाया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपना खर्चा चलाने के लिए काम करता है। इसे अपने घर शिव नगर से अंबेडकर बस्ती में बेचने के लिए जा रहा था। यह गांजा कहां से लाया था, कितने रुपये में खरीदा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36czwl1

ADD











Pages