3 से 5 किमी साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

3 से 5 किमी साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश

नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र भिवानी की ओर से फिट इंडिया सक्षम साइकिल रैली व फिटनेस कार्यक्रम जिला, ब्लाॅक व गांव स्तर पर किया गया। जिलास्तर की साइकिल रैली का शुभारंभ यूथ होस्टल स्थित नेहरू युवा केन्द्र भिवानी कार्यालय से जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सिंह बोकन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में युवा मंडलों व खेल विभाग व एनएसएस तथा अन्य अनेक युवाओं ने साइकिल रैली में अपनी प्रतिभागिता की।

साइकिल रैली यूथ होस्टल से महम गेट, हांसी चौक से बाजार होते हुए सदर थाना और वापस यूथ होस्टल तक 5 किलोमीटर की साइकिल रैली की वहीं कुछ युवाओं ने इसी रूट पर दौड़ की व कुछ पैदल ही चले तथा कुछ युवाओं व बड़ी आयु के लोगों ने यूथ हॉस्टल में ही योगा व शारीरिक व्यायाम किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भिवानी ब्लाॅक के लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं के साथ स्वयं भी पांच किलोमीटर साइकिल चलाई। वीरेंद्र बोकन ने बताया कि यह कार्यक्रम अब हर माह नियमित रूप से चलेंगे। सचिव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की घोषणा के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडलों के माध्यम से फिट इंडिया क्लब योजना चलाई जाएगी जिसमें जो युवा मंडल नियमित रूप से फिट इंडिया अभियान को चलाएंगे उन्हें पुरस्कार दिए जाएंगे जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

खंडों में भी हुए फिटनेस कार्यक्रम एंव रैलियां : भिवानी ब्लाॅक में एनवाईसी स्वयंसेवक अमित, गोविंद व प्रियंका, कैरू खंड में मंजु व विकास, सिवानी में रामरती व आशिष, तोशाम में अंकित व नरेन्द्र, बहल में मंजीता, बवानीखेड़ा में पिंकी व नरेन्द्र, लोहारू में मनीषा व भागमल ने अपने अन्य युवा साथियों के साथ मिलकर यह रैलियां करवाई। उन्होंने बताया कि जिला युवा कल्याण व खेल विभाग भिवानी तथा विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के एनएसएस विंग व गांवों में पंचायतों का भी सहयोग इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में रहा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व जलपान केन्द्र की तरफ से दिया गया।

भिवानी| शहर में निकाली गई साइकिल रैली में भाग लेते लोग।

गांव चांग में साइकिल मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी।

बवानीखेड़ा। गांव रोहनात में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साईकिल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।

कैरू में विद्यार्थियों ने चलाई साईकिल

कैरू| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कैरू में विद्यार्थियों ने साईकिल चलाने का काम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू के पास से शुरू हुई यह साइक्लोथोन गांव की गलियों से होकर गुजरी और इस दौरान ग्रामीणों को साइकिल आदि चला कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें: सोलंकी

व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें: सोलंकी

लोहारू | लोहारू में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर नगरपालिका चेयरमैन दौलतराम सोलंकी ने रवाना किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की खंड समन्वयक कुमारी मनीषा मौजूद रही। नपा चेयरमैन ने कहा व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

लोहारू | लोहारू में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर नगरपालिका चेयरमैन दौलतराम सोलंकी ने रवाना किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की खंड समन्वयक कुमारी मनीषा मौजूद रही। नपा चेयरमैन ने कहा व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

भिवानी| जलवायु परिवर्तन आज धरती के ऊपर मंडराता सबसे बड़ा खतरा है। आने वाले समय में हमें इसके गंभीर परिणामों जैसे बढ़ता तापमान, मौसम की अनियमितता, जल संकट, समुद्री जलस्तर में बढ़ोतरी, महासागरीय अम्लीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ढाबढाणी निवासी लोकेश ने 15 दिसंबर को हुडा पार्क से साइकिल यात्रा का आरंभ की जिसे राइड फॉर नेचर नाम दिया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। प्राचार्या डॉ.अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों के संग लोकेश का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। लोकेश ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ व दिल्ली का भ्रमण कर लोगों को जागरूकता संदेश दिया। जलवायु परिवर्तन का कारण, सिंगल यूज प्लास्टिक, पानी की बर्बादी, वातावरण में बढ़ती ग्रीन हाउस गैसें, फसलों में जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग, जंगलों की अंधाधुंध कटाई आदि पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने प्राचार्या व विद्यार्थियों को भी उनके पर्यावरण से विशेष लगाव पर सराहना की, जब उन्हें पता चला कि विद्यालय में जल संरक्षण का नवीन तकनीकियों द्वारा प्रबंध किया जाता है। सभी विद्यार्थी व अध्यापकगण अपने जन्मदिन पर न केवल एक पौधा लगाते हैं बल्कि उसका संरक्षण भी करते हैं और विद्यालय को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बना रखा है। अंत में प्राचार्या डॉ.अनीता शर्मा ने लोकेश के इस मानव कल्याणकारी मिशन की सफलता की कामना करने के साथ उन्हें सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news message from fit india delivered from 3 to 5 km cycle rally
Bhiwani News - haryana news message from fit india delivered from 3 to 5 km cycle rally
Bhiwani News - haryana news message from fit india delivered from 3 to 5 km cycle rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38lfVQW

ADD











Pages