लोक अदालत में अधिक मामलों को लाने के लिए अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाए: सीजेएम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

लोक अदालत में अधिक मामलों को लाने के लिए अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाए: सीजेएम

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश रमेशचंद्र डिमरी के निर्देशानुसार एवं प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम शिफा की अध्यक्षता में शनिवार काे एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर की मासिक बैठक की।

प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा ने निर्देश दिए कि आठ फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को लाने के लिए अपने अपने कार्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाए ताकि लोगों को इनके बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं व पैरालीगल वालंटियर को पोस्को एक्ट के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा ताकि शोषण से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मे मामलों को लाकर जल्द से जल्द उनका समाधान करवाया जाए जिससे दोनों पक्षों का समय व धन की बर्बादी न हो। सीजेएम ने निर्देश दिए अपने कार्य में कोताही बरतने वाले पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर सहायक कमलजीत सिंह, पैरा लीगल वालंटियर यशवीर सिंह, राजेश बिष्ट,जोली, अजय, विजयंता देवी, गोपाल कृष्ण, प्रीतम, सुरेश, राजेंद्र पैनल अधिवक्ता गजेंद्र सिंह नवीन प्रताप, नवीन तंवर, पाले राम, ईश्वर सिंह परमार, ज्योति भारद्वाज, राजबाला, बबीता दहिया, किरण जांगड़ा, मंजू शर्मा, अरविंद शर्मा, अनिल गिल व बलजीत पूनिया आदि मौजूद थे।

बैठक पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर की हुई बैठक

एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओ व पैरा लीगल वालंटियर की मासिक बैठक को संबोधित करती जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरणकी सचिव व सीजेएम शिफा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news people should be made aware by going to their areas to bring more cases in lok adalat cjm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FZBLxt

ADD











Pages