जीएमएन काॅलेज की 4 छात्राओं को मिली 27 हजार की छात्रवृत्ति - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

जीएमएन काॅलेज की 4 छात्राओं को मिली 27 हजार की छात्रवृत्ति

जीएमएन काॅलेज की चार छात्राओं को सीताराम जिंदल फाउंडेशन, नई दिल्ली की तरफ से 27 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृति जरूरतमंद तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए दी गई। एमकाॅम- प्रथम की तीन छात्राओं कुमारी वनिता, जागृति और अमनिंदर कौर को 7200 रुपए प्रति छात्रा की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही बीए राजनीति शास्त्र आॅनर्स-द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रुति वर्मा को 5400 की छात्रवृति मिली। इस अवसर पर काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डाॅ. गुरदेव सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रो. एएस महाजन, प्राचार्य डाॅ. राजपाल सिंह, नैक संयोजिका डाॅ. अंजू जैन तथा डाॅ. ज्योति सौरोत ने छात्रवृति प्रदान करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए छात्रवृति के चेक प्रदान किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 4 girl students of gmn college got a scholarship of 27 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36v4SUX

ADD











Pages