एसडी कॉलेज के बुक एग्जिबीशन में भारत के संविधान की मूल प्रति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

एसडी कॉलेज के बुक एग्जिबीशन में भारत के संविधान की मूल प्रति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही

सनातन धर्म काॅलेज में नए साल के उपलक्ष्य में लाइब्रेरी द्वारा आयोजित दाे-दिवसीय बुक एग्जिबीशन का समापन किया गया। जिसमें चीफ गेस्ट गणित विभागाध्यक्ष डाॅ. नवीन गुलाटी रहे। चीफ गेस्ट ने बताया कि वैसे आज का समय इंटरनेट व आॅनलाइन का है लेकिन जो ज्ञान हमें किताबों से प्राप्त होता है वह अन्य किसी चीज से प्राप्त नहीं होता है। पुस्तकों में निहित ज्ञान हमारी धरोहर है जिसे पुस्तकालयों द्वारा संरक्षित किया जाता है।

लाइब्रेरी में संरक्षित भारत के संविधान की मुल प्रति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जिसमें संविधान निर्माताओं के वास्तविक हस्ताक्षर है। पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. बलेष कुमार ने बताया कि हमारे पुस्तकालय में 60 हजार से ज्यादा विभिन्न विषय की पुस्तकें व ई-बुक्स हैं। इस प्रदर्शनी में 1 हजार से अधिक नई व विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकें विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के अवलोकन हेतु रखी गई हैं जिसमें कई पुस्तकें दुर्लभ एवं विशेष महत्व की भी है।

दो दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग 3 हजार लोग पुस्तकों को देखने आए जिसमें काॅलेज स्टाॅफ, विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों के अतिरिक्त काॅलेज से बाहर के व्यक्तियों भी शामिल थे। इस अवसर पर प्रिंसिपल डाॅ. राजेंद्र सिंह, प्रो. सुशील गोस्वामी, प्रो. जयदीप चौहान, प्रो. सतबीर, प्रो. मोहित बिंदलिश, प्रो. रूचि शर्मा, प्रो. याशना बावा, रामकुमार, अंग्रेज सिंह, सुशील कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N2tSey

ADD











Pages