आईटी इंस्पेक्टर ने 400 लोगों से हड़पे 4 करोड़; 23 साल से चला रहा था सोसायटी; चपरासी, सफाईकर्मी व चौकीदार थे पदाधिकारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

आईटी इंस्पेक्टर ने 400 लोगों से हड़पे 4 करोड़; 23 साल से चला रहा था सोसायटी; चपरासी, सफाईकर्मी व चौकीदार थे पदाधिकारी

हिसार (भूपेश मथुरिया).सोसायटी में निवेश पर ज्यादा ब्याज का लालच में फंसकर लोग जमापूंजी भी गंवा रहे हैं। ठंडी सड़क स्थित द इनकम टैक्स एंड सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लोई को-ऑपरेटिव (एईटीसी) सोसायटी में चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में नामजद पदाधिकारियों व सदस्यों को नोटिस भेजकर तफ्तीश में की तो पता चला कि सोसायटी का प्रधान आईटी विभाग में चपरासी हाल में क्लर्क रायसिंह रावत को बनाया गया है।

ऐसे ही दिवंगत चपरासी जगदीश चंद्र को सचिव और चौकीदार हाल में नोटिस सर्वर अमरनाथ यादव, चपरासी अंगूरी देवी व सफाईकर्मी कुलदीप को सदस्य बनाया गया है। मुख्य आरोपी भिवानी के इनकम टैक्स विभाग (आईटी) में तैनात रहे इंस्पेक्टर प्रवीण भटनागर ने किसी खाताधारक को शक न हो, उसके लिए साल में एक या दो बार औपचारिकता के लिए प्रोसिडिंग बुक पर उक्त कर्मियों के हस्ताक्षर व अंगूठे लगवा लेता था।

सन् 1997 से संचालित साेसायटी में भटनागर ने जालसाजी से लगभग 400 लोगों के खाते खुलवाकर उनके करीब 4 करोड़ रुपए हड़प लिए थे। सब्जी मंडी चौकी में अब 14वीं एफआईआर दर्ज हुई है। अधिकांश पीड़िताें में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लाेग हैं।

चपरासी बोली- मैंने भी लिया था लोन, अब नोटिस मिलने पर उड़ी नींद

इनकम टैक्स विभाग में चपरासी अंगूरी देवी ने बताया कि जब सोसायटी संचालक इंस्पेक्टर प्रवीण भटनागर हिसार में कार्यरत था, तब उसने सोसायटी शुरू की थी। उससे मैं लोन लेती थी। पढ़ी-लिखी भी नहीं हूं। इस बीच फाइल या प्रोसिडिंग बुक पर अंगूठे लगवाने शुरू कर दिए थे। अन्य कर्मियों के साथ भी यही किया था।

सोसायटी में रुपयों के जमा व निकासी की जानकारी हमें नहीं थी। न कभी खाता धारकों से हम रूबरू हुए थे। भटनागर अपने स्तर पर लेन-देन करता था। वह रुपए हड़प लेगा, इसकी जानकारी नहीं थी। सोसायटी के खिलाफ केस हुआ तो पता चला कि उन्हें भी सदस्य बना रखा है। यह सुनकर होश उड़ गए। अब तफ्तीश में शामिल होने के लिए पुलिस का नोटिस मिला तो नींद तक उड़ गई।

14वीं एफआईआर- 13,58,380 रुपए की ठगी
मिलगेट थाना में 14वीं एफआईआर दर्ज हुई है। महता नगर वासी रविंद्र महता ने शिकायत दी कि सोसायटी प्रमुख प्रवीण भटनागर ने 13 लाख 58 हजार 380 रुपए हड़प लिए हैं। यह सरकारी सोसायटी है। इसमें पैसा निवेश सुरक्षित है, लेकिन यह बात झूठ निकली। आरोपी भटनागर से रुपए मांगे तो देने से इनकार कर दिया था। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अब तक इन लोगों से हो चुकी लाखों रुपए की ठगी

महाबीर काॅलोनी में रहने वाली सुशान ने 3 लाख 28 हजार 536 रुपए, सेक्टर-15ए में रहने वाली सुमन सपरा ने 18 लाख 19 हजार 190 रुपए, सेक्टर- 15ए वासी राजकुमार पान्नू के 4 लाख 78 हजार 200 रुपए, रामपुरा मोहल्ला निवासी टीचर बलवंती के 8 लाख 90 हजार 868 रुपए, हेतराम पार्क के समीप रहने वाले अरूण कुमार के 17,59,996 रुपए, कृष्णा नगर में रहने वाले ईश्वर सिंह के करीब 18 लाख 56 हजार 213 रुपए सहित अन्य पीड़ितों ने रकम हड़पने पर केस दर्ज कराया है। अभी भी शिकायतों के थाने-चौकी में आने का सिलसिला जारी है। दो साल में लौटाने का झांसा देकर निवेश कराया। फिर इनकार कर दिया।

कर्मियों की संलिप्तता नहीं, पर रिकवरी बड़ा सवाल

सब्जी मंडी चौकी प्रभारी मनमोहन का ने कहा कि तफ्तीश में सोसायटी पदाधिकारी एवं सदस्यों की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपी भटनागर ने लिखित में दिया कि उसने ही लोगों को धोखा देकर रुपए हड़पे हैं। भटनागर से महज 5 हजार रुपए ही रिकवर हुए हैं, मगर लाखों-करोड़ों रुपयों की बरामदगी नहीं करवा पाया है। उसका कहना है कि लोगों को लोन दे दिया, मगर किन्हें दिया और कितना दिया, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसका एक मकान है, जिसे अटैच करने के लिए प्रशासन को लिखा है। अन्य केस में भटनागर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करके पूछताछ करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्टून।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RFI7ra

ADD











Pages