7 हजार से अधिक जरूरतमंदाें को रक्त उपलब्ध करवा चुकी साेसाइटी
वर्ष 2014 में रक्तसेवक परिवार सोसाइटी के कुछ सदस्यों ने मिलकर सोसाइटी की स्थापना की थी। सोसाइटी देश में कहीं भी इमरजेंसी में रक्त की जरूरत पड़ने पर सेवा करती है। 5 वर्ष में सोसाइटी सदस्य 7 हजार से अधिक जरूरतमंदाें को रक्त उपलब्ध करवा चुके हैं। सोसाइटी से 2200 सदस्य जुड़े हैं। इस मौके पर चहल पब्लिक स्कूल बलाना के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक असीम ने सोसाइटी पदाधिकारियों को समाज में अहम योगदान देने के लिए उनकी सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36fD2eA