अब बीके में सुरक्षित होंगे मरीज, एक अप्रैल से 60 होमगार्ड देंगे सुरक्षा, स्टाफ से मारपीट के मामलों पर लगेगा अंकुश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

अब बीके में सुरक्षित होंगे मरीज, एक अप्रैल से 60 होमगार्ड देंगे सुरक्षा, स्टाफ से मारपीट के मामलों पर लगेगा अंकुश

िजले के सबसे बड़े अस्पताल बीके में 2 महीने बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। यहां एक अप्रैल से 60 होमगार्ड नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से इसकी तैयारी चल रह है। अधिकारियों का दावा है कि होमगार्ड की नियुक्ति से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज अपने-आप को और सुरक्षित महसूस करेंगे। उनकी सुरक्षा पुख्ता और मजबूत होगी। साथ ही किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई होगी। होमगार्ड जवानों की सहायता के लिए चौकी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

1700 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी, इमरजेंसी में रोज 150 ,अन्य वार्ड में करीब 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं

करीब 210 बेड के बीके अस्पताल के ओपीडी में रोजाना करीब 1700 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां के इमरजेंसी में रोज 150 व अन्य वार्ड में करीब 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक निजी सिक्योरिटी कंपनी के 30 सुरक्षागार्डों को 24 घंटे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए लगाया है। लेकिन यहां आए दिन मारपीट, हंगामा आदि की घटनाएं रोकने में गार्ड सक्षम नहीं हैं।

बीके अस्पताल।

इस हफ्ते दो बार मारपीट और तोड़फोड़

अस्पताल के इमरजेंसी में गुरुवार रात उपचार कराने पहुंचे दो गुट आपस में ही भिड़ गए। इमरजेंसी में रखे सामान को एक-दूसरे पर फेंक कर तोड़ दिया। गेट के शीशे तोड़ दिए। इससे इमरजेंसी में मौजूद कर्मचारियों और अन्य मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शुक्रवार रात भी अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी रविंदर और पट्टी कराने आए दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी।

अस्पताल में मौजूदा समय में जो निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी हैं, वह ट्रेंड नहीं है। इसलिए अब अस्पतालों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। क्यांेकि वह सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित होते हैं। बीके अस्पताल समेत प्रदेश के तमाम सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल तक होमगार्ड की नियुक्ति कर दी जाएगी। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। -डॉ. सूरजभान कंबोज, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - now patients will be safe in bk from april 1 60 homeguards will give security staff will be put on cases of assault
Faridabad News - now patients will be safe in bk from april 1 60 homeguards will give security staff will be put on cases of assault


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36bLgEa

ADD











Pages