एफसीआई गोदाम से लोड किए गए 500 गेहूं के कट्टे बेचकर ट्रक ड्राइवर फरार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

एफसीआई गोदाम से लोड किए गए 500 गेहूं के कट्टे बेचकर ट्रक ड्राइवर फरार

फरीदाबाद| एफसीआई गोदाम से 500 गेहूं के कट्टे लोड कर ओखला जा रहे एक ट्रक ड्राइवर द्वारा पूरा माल बेचकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। बाटा मोड़ स्थित विजय भारत ट्रांसपोर्ट में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत भगत सिंह कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने सेक्टर 11 चौकी में दी शिकायत में कहा कि उनके ट्रांसपोर्ट में उपेंद्र कुमार ट्रक ड्राइवर है। 9 जनवरी को एफसीआई गोदाम से गेहूं के 500 कट्टे लोड कर आफिस बाटा मोड़ पर लाया था। गाड़ी ओखला दिल्ली में खाली होनी थी। आफिस से बिल्टी, खर्चा व डीजल भरवा कर दिल्ली के लिए वह रवाना हुआ। लेकिन जब वहां नहीं पहुंचा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा समेत काफी जगह उसकी तलाश की लेकिन ड्राइवर व गाड़ी का पता नहीं चला। मैनेजर का कहना है कि ड्राइवर ने गेहूं को कहीं बेच दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EpKKf

ADD











Pages